Breaking News

केरल के अस्पताल में मृत मरीज के पिता ने चिकित्सक पर हमला किया

केरल के कोझिकोड जिले के थमारास्सेरी स्थित तालुक अस्पताल में बुधवार को एक व्यक्ति ने सरकारी चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हमलावर को दोपहर की घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है।
हमलावर की बेटी की हाल ही में ‘अमीबिक मेनिन्जाइटिस’ से मौत हो गयी थी।
‘अमीबिक मेनिन्जाइटिस’ एक दुर्लभ, लेकिन घातक मस्तिष्क संक्रमण है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सक की पहचान विपिन के रूप में हुई है, जिनके सिर पर चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Back
Messenger