अमरनाथ से आयी पहली मौत की खबर
अमरनाथ यात्रा के शेषनाग आधार शिविर में उत्तर प्रदेश के एक तीर्थयात्री की अचानक बेहोश होकर गिर जाने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी दिलीप श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
दिलीप श्रीवास्तव तीर्थयात्रा के दूसरे दिन शेषनाग आधार शिविर में अचानक बेहोश हो गए।
उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव को तत्काल शेषनाग आधार शिविर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जम्मू से दूसरा जत्था रवाना
इस बीच, 5,200 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था गुरुवार को जम्मू के बेस कैंप से गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री भगवती नगर बेस कैंप से 168 वाहनों के काफिले में रवाना हुए, जिन्हें सुरक्षा पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने सुरक्षा प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही जम्मू बेस कैंप से तीर्थयात्रियों की संख्या 10,000 को पार कर गई है।
![]()

