Breaking News

Gurugram के DLF Phase-1 में फूल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके में 38 वर्षीय एक फूल विक्रेता की उसकी दुकान के अंदर कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सूचना मिलने के बाद एक टीम ब्रिस्टल होटल के सामने स्थित फूल की दुकान पर पहुंची, जहां पीड़ित खून से लथपथ अवस्था में मिला।

उसने बताया कि पीड़ित के सिर और हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई लकड़ी की छड़ी समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले संजय के रूप में हुई है।

उसने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले राजीव दास (40) के रूप में हुई है।

Loading

Back
Messenger