Breaking News

हरियाणा पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को रांची से गिरफ्तार किया

हरियाणा पुलिस ने 45 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में रांची से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इटकी क्षेत्र के निवासी सलीम और शकीब नामक आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर हरियाणा ले जाया गया।
इटकी थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया, ‘‘हरियाणा के करनाल साइबर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान, करनाल पुलिस को जानकारी मिली कि धोखाधड़ी कीरकम इन दोनों के बैंक खातों में जमा की गई थी।’’
उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की एक टीम इटकी पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने कहा, ‘‘जांच में खुलासा हुआ कि साइबर ठगी से अर्जित राशि उनके दो या तीन बैंक खातों में जमा कराई गई थी। अपना हिस्सा लेने के बाद उन्होंने शेष राशि अन्य खातों में अंतरित कर दी।

Loading

Back
Messenger