Breaking News

Himachal Pradesh: सिरमौर में पहाड़ी से नीचे गिरी बस, आठ लोगों की मौत और पांच अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को बचाव कार्य में मदद करते और बस के मलबे से घायलों को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हरिपुरधार इलाके में उस समय हुई जब बस सोलन से आ रही थी और बस सड़क से 100 से 200 फुट नीचे जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, बस गिरने के बाद पलट गयी और दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े व पुलिस को इसकी सूचना दी।
उद्योग मंत्री व शलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और ददाहू, संगड़ाह और नाहन के अस्पतालों में चिकित्सा दल तैयार हैं।
विधायक ने कहा कि दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

Loading

Back
Messenger