Breaking News

ठाणे में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आईआईटी छात्र गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार को लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर दिव्यांग लड़की को नए कपड़े दिलाकर और बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच दल ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का एक वीडियो बरामद किया है, जिसमें अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी हैं।’’
उन्होंने बताया कि संदेह है कि आरोपी ने पहले भी और महिलाओं को निशाना बनाया होगा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Loading

Back
Messenger