लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना फैसला सुनाया। अब, नतीजों का समय आ गया है। हालांकि अंतिम परिणाम 4 जून को भारत के चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे, लेकिन परिणामों की भविष्यवाणी तैयार है। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल और 7 मई को दो चरणों में मतदान हुआ। कांग्रेस और के बीच कड़ी टक्कर थी।
इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, मानहानि मामले में मिली जमानत, राहुल गांधी भी होंगे पेश
बीजेपी गठबंधन को 55 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है। कांग्रेस को पिछली बार 41 प्रतिशत वोट मिला था। कांग्रेस को एक सीट मिली थी। बीजेपी गठबंधन को 23-25 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पिछली बार बीजेपी को 25 सीटें आई थी। इंडिया गठबंधन को 3-5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
2019 लोकसभा चुनाव नतीजें
2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच अहम मुकाबला देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 में से 25 सीटें हासिल करके विजयी हुई, उसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) और जनता दल (सेक्युलर) [जेडी(एस)] को हराया, जो उस समय गठबंधन में थे और राज्य पर शासन कर रहे थे। . कांग्रेस और जद(एस) केवल एक-एक सीट जीतने में सफल रहे।