Breaking News

Ballia-कई तरह के कैंसर से बचाव करता है एचपीवी टीका.. बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगाया गया

📰 बलिया में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से राजकीय बाल गृह (बालिका) निधरिया में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।

💉 कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कुल 14 बच्चों को एचपीवी का टीका लगाया गया। जिलाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन एक प्रभावी उपाय है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, योनि कैंसर समेत अन्य प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।

📞 उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु की बच्चियां अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह टीका लगवा सकती हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 8005193246 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Back
Messenger