Breaking News

Ballia-कार और बाइक टक्कर के बाद मारपीट, भागने के दौरान कार की टक्कर से कई लोग घायल

🚨 बलिया। कार व बाइक की टक्कर के बाद जमकर बवाल हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार की है जहां बृहस्पतिवार को कार व बाइक की टक्कर के बाद कार सवार लोगों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला बिगड़ता देख कार सवारों ने भागने की कोशिश में भीड़ पर ही कार चढ़ा दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

🚗 दरअसल बाइक सवार ने मारपीट की घटना के बाद अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कार सवार वहां से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन बाइक सवार युवकों के साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कार का शीशा टूट गया। भीड़ को उग्र होता देख कार सवार अपनी जान बचाने के प्रयास में कार को भीड़ की ओर बढ़ाते हुए वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चोटिल हो गए।

📰 घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

Loading

Back
Messenger