Breaking News

Kerala: पलक्कड से लापता लड़के का शव गांव के तालाब में मिला

उत्तरी केरल के पलक्कड जिले से लापता हुए छह वर्षीय लड़के का शव रविवार सुबह गांव के एक तालाब में मिला।
पुलिस ने बताया कि सुहान शनिवार की दोपहर लापता हो गया था और सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन बल के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई।
चित्तूर पुलिस ने बताया सुहान दिव्यांग था और भाई के साथ झगड़ा होने के बाद घर से बाहर निकला था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात को तलाशी अभियान अंधेरा होने की वजह से रोक दिया गया था।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया और सुहान का शव तलाब में मिला।
सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सुहान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Loading

Back
Messenger