![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
‘‘सॉरी मम्मी... मैं जा रही हूं। पिछले छह महीने से मैं यह सब सह रही…
महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय नगर निकाय द्वारा 2020 में ‘खतरनाक’ घोषित चार मंजिला इमारत…
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता वी. सेंथिल बालाजी के…
अमेरिका में इमिग्रेसन मामलों से जुड़े एक भारतीय मूल के वकील पर गंभीर आरोप लगने…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु जाएंगे, जहां वह पार्टी को जमीनी स्तर…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर…
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस बात पर नाखुशी जताई कि लोग भारत में…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम को विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुद्दर के जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने एक्स पर लिखा विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुद्दर के जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी (विशेष अभियान दल) मौके पर है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
सेना की चिनार कोर ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी ढेर कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को ढेर किया है, उसकी पहचान रहमान भाई के रूप में हुई है। वह लंबे वक़्त से घाटी में आतंक फैलाने और कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने में शामिल था। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया।
पुलिस, सेना की 9RR और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक जंगल में लश्कर के 3 से ज्यादा आतंकी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए हैं। इसके अलावा जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा।
