Breaking News

दक्षिण दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता 10 वीं कक्षा की छात्रा है और शनिवार को आरोपी ने संगम विहार इलाके में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से उससे बलात्कार किया।

सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक राज कमल को 18 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 17 मई को शाम करीब छह बजे पीड़िता ने बताया कि वह बाजार से रजिस्टर खरीदने जा रही थी, तभी पास में रहने वाले कमल ने उससे कहा कि उसके घर में एक रजिस्टर है, जिसे वह उधार ले सकती है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने अपने घर में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Back
Messenger