Breaking News

ओडिशा के निवासी की त्रिशूर में चाकू मारकर हत्या

केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में कथित तौर पर सहकर्मियों के बीच झड़प के बाद 19 वर्षीय प्रवासी मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान ओडिशा में झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर निवासी घनश्याम नायक के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले के संबंध में झारसुगुडा के धरमबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नायक और सिंह दोनों कुन्नमकुलम में ‘टाइल्स और सेनेटरी वेयर’ की दुकाम में काम करते थे।
यह घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे हुई, जब कुछ कर्मचारी दुकान के पीछे अपने कमरे में ताश खेल रहे थे।

प्राथमिकी में कहा गया है कि खेल के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर सिंह ने कथित तौर पर नायक की छाती और पेट में चाकू घोंप दिया।
नाइक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

कुन्नमकुलम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Loading

Back
Messenger