Breaking News

Ballia-जिले की सीमा पर स्थिति इस गोलंबर पर बनेगी पुलिस चौकी, डीएम का निर्देश

🌍 बलिया। ग्रीनफील्ड परियोजना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27बी (बेल्थरारोड) से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

🛣️ जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़ी भूमिगत अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली और यह भी पूछा कि कितनी भूमि निर्विवाद है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि एसडीएम बैरिया और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कमेटी बनाकर मौके पर जाएं, विवादों का तत्काल निस्तारण करें। साथ ही मुआवजा भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

🏗️ साथ ही ग्राम नगवा बंधुचक एवं कछुआ खास के ग्रामीणों द्वारा अंदर पास रास्ते की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों के लिए तत्काल अंडरग्राउंड रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

🏢 महावीरी घाट पर रात के समय किसानों के खेतों से बिना अनुमति मिट्टी निकालने जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार को पकड़कर उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके अलावा, भरौली मार्ग की लेखपालों के माध्यम से नापी कराकर कार्य प्रारंभ कराने, मार्ग पर पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को निर्देश देने तथा भरौली गोलंबर पर स्थान चिन्हित कर पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

🚧 भरौली गोलंबर पर स्थिति सेनानी स्व. सहजानंद जी की मूर्ति को 20 या 25 मीटर की दूरी पर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। एनएच-27बी बेल्थरारोड मार्ग पर स्थिति 188 पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, डीएफओ आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger