Breaking News

अंदर राहुल गांधी कर रहे थे कांग्रेस की बैठक, बाहर पार्टी नेताओं के बीच चले लात-घूसे, शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video

पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा के नेता राहुल गांधी यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को ‘चोर’ और ‘पॉकेटमार’ कहकर खदेड़ दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर थे। हालांकि, इसके बाद भी राहुल गांधी की बैठक जारी रही।
 

इसे भी पढ़ें: ‘दिल्ली में कांग्रेस को जीरो मिला और बिहार में भी जीरो मिलेगा’, राहुल गांधी के दौरे पर BJP का तंज

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि एक तरह से यह चुनावी यात्रा है। बेगूसराय में युवाओं और छात्रों द्वारा निकाली गई यात्रा में वे शामिल हुए। यहां भी उन्होंने कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि हमें हर कीमत पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा बदलाव की पहल की है। हम चाहते हैं कि यहां से भी वही आवाज उठे और बिहार कांग्रेस बदलाव की लहर लेकर आए।
तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से एनडीए की सरकार है। लेकिन इन 20 सालों में बिहार की जो दुर्दशा हुई है, वो सबको दिख रही है। यहां से पलायन सबसे ज्यादा है, यहां गरीबी सबसे ज्यादा है, यहां बीमारियां और भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है…मुझे लगता है कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता जरूर बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव से संबंधित यात्रा थी। उन्होंने बेगूसराय में छात्रों और युवाओं द्वारा निकाली गई यात्रा में हिस्सा लिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Bihar में बोले Rahul Gandhi, जातीय जनगणना नहीं चाहती BJP-RSS, लेकिन हम करवा कर रहेंगे

अनवर ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। हम चाहते हैं कि कांग्रेस बिहार से बदलाव की लहर शुरू करे। बिहार में पिछले 20 सालों से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अब राज्य में हालात बदतर हो गए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता बदलाव लाएगी।

Loading

Back
Messenger