Breaking News

नासिक में एसयूवी के पलटने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक एसयूवी के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुजरात में पंजीकृत एसयूवी मंगलवार रात करीब 11 बजे येओला तालुका में नासिक-छत्रपति संभाजीनगर राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अधिकारी ने बताया कि रायते और एरंडगांव शिवार की सीमा पर साईं पूजा होटल के पास एक दोपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में एसयूवी चला रहे व्यक्ति ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

एसयूवी सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार सात लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से एक की बाद में नासिक के जिला अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार सभी लोग पड़ोसी राज्य गुजरात में सूरत के निवासी हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Loading

Back
Messenger