Breaking News

उप्र में कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि बीसलपुर-देवरिया मार्ग पर विरसिंहपुर गांव में मंगलम बारात घर के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रवीण (35), उसकी सुशीला (55) और बेटे यश (नौ) की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि वे शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र स्थित टकेली बड़ागांव गांव के रहने वाले थे और पीलीभीत के देवरिया कलां थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया जबकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

Back
Messenger