Breaking News

सुदर्शना फाउंडेशन द्वारा दिल्ली और अमरावती में वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल

नई दिल्ली/अमरावती। सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्ली और महाराष्ट्र के अमरावती में वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाया।
दिल्ली में फाउंडेशन की अध्यक्षा संयुक्ता देशमुख के मार्गदर्शन में सदस्या याशिका नागपूरकर ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। याशिका ने कहा, “पेड़ लगाना न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इसी बीच, महाराष्ट्र के अमरावती में विद्या गणेश येरमे के नेतृत्व में छाया मोतीराम आळे, उषा कैलास परचके और नलु शेखर धानविज ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को शामिल किया गया और पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया गया। विद्या गणे ने कहा, “वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।”
सुदर्शना फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से फैलाया। दोनों स्थानों पर आयोजित इस पहल को स्थानीय लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Loading

Back
Messenger