Breaking News

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच संभालते ही सीबीआई की एक खास टीम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची। टीम सीधे भोपाल के बागमुगलिया एक्सटेंशन स्थित उस घर में गई, जहां ट्विशा की मौत हुई थी। यह घर ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह का है।

क्राइम सीन को किया रीक्रिएट

जांच टीम इस मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भी अपने साथ लेकर आई थी। समर्थ सिंह की मौजूदगी में सीबीआई की टीम ने करीब दो घंटे तक पूरे क्राइम सीन को दोबारा समझने की कोशिश की, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सीलबंद कमरे की जांच

सीबीआई की टीम आरोपी समर्थ सिंह को लेकर उस सीलबंद कमरे के अंदर भी गई, जहां 12 मई को ट्विशा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से टीम ने बारीकी से यह समझने का प्रयास किया कि उस रात असल में क्या हुआ था और शव को सबसे पहले किसने और कैसे नीचे उतारा था।
 

इसे भी पढ़ें: Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी

डिजिटल और जरूरी दस्तावेज जब्त

मामले की गहराई से जांच करने के लिए सीबीआई ने ठोस सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। टीम ने मुख्य आरोपी समर्थ सिंह का लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट और कई अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं ताकि उनका डिजिटल डेटा खंगाला जा सके।

Loading

Back
Messenger