Breaking News

लखनऊ में आवारा कुत्ते से कुकर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

लखनऊ में शनिवार को एक युवक को आवारा कुत्ते से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Back
Messenger