रसड़ा, बलिया
📰 रसड़ा नगर के ब्रम्ह स्थान में शुकरवार की सुबह दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पूर्व सभासद एवं पत्रकार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की खबर लगते नगर पालिकाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल अपने समर्थकों संग थाने पहुंचे।
🚑 इसके बाद पुलिस की अभिरक्षा में घायल का इलाज किया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
🔍 नगर के पश्चिम मोहल्ला निवासी शिवानंद जायसवाल (50 वर्ष) ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि मैं ब्रम्ह स्थान से पैदल ही घर जा रहा था। बाइक पर सवार छह लोग पीछे से लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवानंद को कंधे में ज्याादा चोट आई है।
🛑 दो युवक कट्टा लहराते हुए धमकी दिए कि कोई बोलेगा तो जान से मार देंगे। भद्दी भद्दी गालियां देकर मुझे जान से मारने की धमकी देते भाग गए।
👮♂️ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तुंरत गिरफ्तारी किया जाए।
📢 प्रभाररी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिख दिया गया है।
![]()

