Breaking News

Ballia-जलनिकासी के लिए एक करोड़ 20 लाख लागत वाले आरसी नाला का उद्घाटन

🏛️ नगर विकास समाचार: रसड़ा में जल निकासी योजना का शुभारंभ

🏗️ करोड़ों की लागत से नई परियोजना का उद्घाटन

🚧 रसड़ा नगर वार्ड नंबर 20 बनियाबांध में जल निकासी योजना के अंतर्गत नगरपालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने एक करोड़ बीस लाख की लागत से आरसी नाला ढक्कन सहित कार्य का फावड़ा चलाकर उद्घाटन किया।

🙏 नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल एवं सभासद प्रतिनिधि मेघन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के हरेंद्र राजभर के मकान तक तथा हरेराम के मकान से भानु सिंह के मकान तक, भानु सिंह के घर से उनके खेत तक आरसीसी नाला ढक्कन सहित कार्य का वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन कर कार्यों का उद्घाटन किया।

💪 नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में विकास की गति को कम नहीं होने दिया जायेगा। विकास कार्यों में नगर वासियों से सहयोग का आह्वान किया।

👥 उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

🤝 इस मौके पर सभासद अविनाश जयसवाल उर्फ मोनू, रिंकू सिंह, संजय राजभर, डब्लू अंसारी, नवशाद अंसारी, अशोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, आदित्य गुप्ता, खुर्शीद आलम आदि सभासद एवं नपा कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger