📰 बलिया में पुलिस की कार्रवाई
🚓 रसड़ा, बलिया। रसड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी और धमकाने का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को पीड़िता के परिजनों ने थाना रसड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कस्बे का युवक मो. आरिफ अंसारी (20 वर्ष) पुत्र एहसानुल हक, एक नाबालिग लड़की के साथ न केवल छेड़खानी करता था, बल्कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था।
👮♂️ आरोपी ने नहीं मानने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक टीम गठित की। उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए आरोपी आरिफ अंसारी को उसके घर से ही धर दबोचा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
![]()

