Breaking News

Ballia-मऊ से इलाज कराकर घर लौट रहे दंपति की बाइक बस से टकराई, पति-पत्नी दोनों की मौत

बलिया में रसड़ा-मऊ मार्ग पर दुर्घटना

🚧 बलिया के रसड़ा में मऊ मार्ग पर रेवले क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार को दोपहर प्राइवेट बस से टकराने से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

🚨 गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के पकोली पांडेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद प्रजापति अपनी 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी का इलाज कराने बाइक से मऊ गए थे। इलाज के बाद दोनों बाइक से रसड़ा के रास्ते घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी बाइक रेवले क्रासिंग के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से जा टकराई।

🛑 हादसे में विनोद प्रजापति और मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

⚠️ पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही विनोद की मां देववंती देवी सीएचसी पहुंचीं। बेटे और बहू का शव देखते ही वह विलाप करने लगीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक विनोद अपने पीछे दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

🔍 बेटे और बहू का शव देखकर विनोद की मां देववंती देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। विलाप करते हुए वह कह रही थीं कि उन्होंने विनोद को बाइक से जाने के बजाय बस से मऊ जाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। मां के इस दर्दनाक विलाप से मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए।

Loading

Back
Messenger