Breaking News

बलिया में पोखरे में स्नान कर रहे बुजुर्ग की डूबने से मौत

अशीष दूबे, बलिया

📰 रसड़ा, बलिया। रसड़ा के अमहर उत्तर पट्टी गांव स्थित पोखरे में बुधवार की शाम डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्नान कर रहे बुजुर्ग स्नान करते समय अचानक काफ़ी गहराई में चले जाने से डूब गए।

🏊‍♂️ रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी गांव निवासी 62 वर्षीय कपूरचंद गुप्ता पोखरे में स्नान कर रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह गहराई में चले गए। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते वह पानी के अंदर नीचे जा पहुंचे।

🚨 डूबने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफ़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। कपूरचंद की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Back
Messenger