Breaking News

सब रजिस्ट्रार के रिटायर होने पर दी गई विदाई

🏢 सब रजिस्ट्रार की विदाई समारोह में स्टाम्प विक्रेताओं ने किया भावभीनी विदाई

🌟 रसड़ा, बलिया

👨‍💼 उप निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्टार श्याम मोहन उपाध्याय के रिटायर होने पर विदाई समारोह में स्टाम्प विक्रेताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्टाम्प विक्रेता प्रतीक सिंह हैप्पी के नेतृत्व में स्टाम्प विक्रेताओं ने श्याम मोहन उपाध्याय को अंग वस्त्रम से सम्मानित कर माल्यार्पणकर स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

🎖️ श्याम मोहन उपाध्याय डेढ़ वर्ष से सब रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि रसड़ा से जो हमें प्यार मिला वो जीवन में कहीं नहीं मिला इस प्यार को मैं अपने जीवन में कभी भुला नहीं पाऊंगा।

👥 इस मौके पर प्रतीक सिंह हैपी, नागेन्द्र सिंह, देवानंद सिंह, श्रीभगवान पाण्डेय, सुभाष चन्द राजभर, जय प्रकाश सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, साहब चौहान आदि स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger