📰 बांसडीह, बलिया
📍 बांसडीह, बलिया। युवा कल्याण विभाग की ओर से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र विधायक केल स्पर्धा का आयोजन नगरायणपुर गांव स्थित खेल मैदान पर हुआ। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल एथलेटिक्स आदि की प्रतियोगिताएं हुईं।
🏆 स्पर्धा का उद्घाटन विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सबजूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रचना बिंद व बालक वर्ग में तौसीफ, जूनियर 200 मीटर बालक वर्ग में पंकज गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
🏃♀️ सीनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर में रोशनी चौहान, जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर में मुनेन्द्र चौहान, बालक सब जूनियर 800 दौड़ में अभिषेक साहनी प्रथम रहे। इसी तरह कबड्डी सबजूनियर बालिका तथा सीनियर कबड्डी वर्ग में नारायणपुर की टीम विजेता रही।
🏐 वॉलीबॉल सीनियर बालक में मैरीटार की टीम विजेता रही। उद्घाटन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बेरुआरबारी चन्द्र भूषण सिंह भोला, बीडीओ शैलेश मुरारी, अभिजीत तिवारी बबलू, दयाशंकर राजभर, राकेश गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी धनेश यादव आदि थे।
🎖️ प्रतियोगिता के निर्णायकों में अभिषेक कुमार, सरोज यादव व्यायाम प्रशिक्षक, यशराज एवं पंकज गुप्ता आदि थे। आयोजन की सफलता युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव, शरद कुमार यादव व राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
![]()

