रसड़ा, बलिया
📰 रसड़ा तहसील प्रांगण में तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं ने नगर के मुंशीफी तिराहे के समीप स्थित उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मंगलबवार से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेताया कि मांगें नहीं पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
⚖️ संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थापित करने का आदेश शासन-प्रशासन से पहले ही हो गया था किंतु न्यायालय में वाद दायर होने के कारण यह मांग पूर्ण नहीं हो रही थी। अब यह मामला न्यायालय में खारिज हो चुका है।
📢 किंतु अब तक उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थानांतरित नहीं किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि मांग पर तत्काल अमल नहीं किया गया तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गिरीश नारायण सिंह, इनल सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद यादव, शैलेष सिंह, सतीश द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
![]()

