Breaking News

होली पर शिक्षक के खाली पड़े घर से चोरों ने चुराए 35 हजार की नकदी और लाखों के गहने

🏠 छितौनी में चोरों ने किया शिक्षक के घर में हाथ साफ

🏘️ रसड़ा क्षेत्र के छितौनी गांव में 15 मार्च की रात्रि चोरों ने शिक्षक राम प्रताप गौतम के घर में सेंध लगाई। शिक्षक मलफ हरसेनपुर थाना नगरा के निवासी हैं।

💰 चोरों ने घर के दरवाजा का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपयों के सामान चोरी कर लिया।

👨‍👩‍👧‍👦 पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वह छितौनी में स्थायी घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं। होली के अवसर पर 12 मार्च को वह परिवार के साथ हरसेनुपर गए थे।

💎 जब 15 मार्च को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने सोने की पांच अंगूठी, मंगलसूत्र, मांगटिका, सिकड़ी, चेन, मेंहदी और 35 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे।

👮 पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Back
Messenger