Breaking News

Ballia-तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हवा में उछल गया युवक, मौत

📰 बलिया के रसड़ा में एक गंभीर घटना सामने आई है। रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चीनी मिल गेट के समीप एक सड़क दुर्घटना में जोरदार टक्कर हो गई।

🚗 टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल समेत युवक उछल कर कुछ दूर फेंका गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे झोपड़ी में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

🕵️‍♂️ बताया जाता है कि माधोपुर गांव के पुष्पेंद्र सिंह (40) पुत्र रणधीर सिंह शाम को घर से चीनी मिल के समीप स्थित चट्टी पर चाय पीने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही चाय दुकान पर जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रहे थे तभी बलिया की तरफ से तेज रफ्तार में रसड़ा आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

🏥 जानकारी होते ही परिजन व अन्य लोग उन्हें तुरंती रसड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही गांव समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

📰 युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसरा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading

Back
Messenger