Breaking News

सड़क हादसे में एक कि मौत, दूसरा घायल

🚨 सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

🏍️ बलिया रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव से गुरुवार की देर रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

👥 गड़वार कस्बा निवासी शिवम गुप्ता अपने चाचा भरत गुप्ता के साथ बाइक पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

💥 देर रात को स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे भरत और पीछे बैठे शिवम दोनों दूर जा गिरे।

🏥 घायलों को तुरंत रसड़ा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।

👮 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

💔 इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Back
Messenger