Breaking News

ओपी राजभर बोले बिहार में एनडीए में शामिल नहीं किया तो सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा

🏛️ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक

📍 रसड़ा, बलिया

🎯 मीरनगंज स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी की पूर्वांचल प्रदेश की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती के साथ सरकार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।

👥 बतौर मुख्य अतिथि पार्टी मुखिया एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

🗳️ चुनाव संबंधी घोषणाएं:

🔹 बिहार में 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी

🔹 उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं

👥 विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल व विधान परिषद सदस्य विच्छेलाल राजभर ने की।

🤝 कार्यक्रम में शिवेन्द्र बहादुर सिंह, शक्ति सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सालिक यादव ने किया।

Loading

Back
Messenger