Breaking News

बयासी घाट पर शुक्रवार को होगा उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार, दुकानें बंद कर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया में विदायक पर हमला

📰 रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शुकवार को बलिया के बयासी घाट पर गंगा किनारे किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। नगरा बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

🕯️ नगरा बाजार पूरी तरह शोक में डूबा रहा। व्यापारियों ने कारोबार बंद रखकर अपने जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

🌿 नगर के साथ गोधाई, बछईपुर, चोगड़ा, सलेमपुर और कुरेजी समेत आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों ने भी उमाशंकर सिंह को याद किया। व्यापारियों का कहना था कि उमाशंकर सिंह ऐसे जनप्रतिनिधि थे, जो जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे।

🗣️ व्यापारियों ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

🙏 श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापारियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। सभी ने दिवंगत विधायक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

🕊️ अब शुकवार को बयासी घाट पर गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के लोग अपने दिवंगत विधायक को अंतिम विदाई देंगे।

Loading

Back
Messenger