Breaking News

आग लगने से 25 लाख की साड़ी, रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक

🏪 शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जली साड़ी की दुकान

🔥 रसड़ा में बड़ी आगलगी की घटना

⚡ नगर के कोटवारी मोड़ स्थित श्रीजी फैशन साड़ी की दुकान में बुधवार की मध्य रात्री शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लगभग 25 लाख की साड़ी सहित अन्य कपड़े जलकर स्वाहा हो गये।

🚒 सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ओवैना आर्य नगर फेफना निवासी आकाश सिंह की कोटवारी मोड़ पर श्रीजी फैशन की दुकान है।

⏰ आकाश सिंह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच मध्य रात्री अचानक शार्ट सर्किट से उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी।

💨 उनके यहां पर पहुंचते-पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान खोलने के बाद फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

💰 इस आगलगी में लगभग 25 लाख के साड़ी, लहंगा सहित अन्य रेडीमेड के कपड़े व पूरी दुकान जल कर राख हो गई।

Loading

Back
Messenger