Breaking News

बैंक का फर्जी रिकवरी ऑफिसर बता कर ग्रामीणों से लाखों रुपए ठगे

🚨 फर्जी रिकवरी ऑफिसर द्वारा 78 हजार की ठगी का मामला

📍 रसड़ा, बलिया

🏦 रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव में बैंक से ऋण लेने वाले आधा दर्जन लोगों से फर्जी रिकवरी ऑफिसर बनकर 78 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

📝 कोटवारी निवासी लालचंद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके पुत्र देवानंद ने यूपी ग्रामीण बैंक कोटवारी से ऋण लिया था। 22 फरवरी 24 को दीपू यादव नाम का व्यक्ति बैंक के रिकवरी विभाग से आने का दावा करते हुए आया।

⚠️ आरोपी ने कहा कि लोन की राशि जमा नहीं करने पर आरसी कट जाएगी, लेकिन वह कम पैसे में नो ड्यूज दिलवा देगा। इस तरह उसने देवानंद सहित रमई, गणेश, हरेराम तथा सुनीता से कुल 78 हजार रुपए ले लिए।

🚫 धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों का कहना है कि आरोपी ने मार्च 2025 में नो ड्यूज देने का वादा किया। गांव के अन्य गरीब अनपढ़ लोगों से भी दो लाख से ऊपर की राशि ठग ली गई है। पैसा मांगने पर धमकी दी जा रही है।

👮‍♂️ पीड़ितों ने न्याय और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

Loading

Back
Messenger