Breaking News

रसड़ा में अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोग की मौत

बलिया रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर के पास शनिवार को देर शाम अज्ञात वाहन की आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार दो युवकों (चाचा-भतीजे) की मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 20 वर्षीय रितेश गोंड व उसका भतीजा 18 वर्षीय दिलीप गोंड एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे.

इस बीच राघोपुर चट्टी से कुछ दूर आगे सिसवार गांव से पहले किसी अज्ञात वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला. पुलिस वाहन की छानबीन कर रही है.

Loading

Back
Messenger