Breaking News

Suriname की राजधानी परामारिबो में चाकू से हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत

सूरीनाम की राजधानी परामारिबो के बाहरी इलाके में चाकू से किए गए हमले में पांच बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में हमलावर के चार बच्चे और पड़ोसी शामिल हैं जो उनकी सहायता के लिए आए थे। एक पड़ोसी का बच्चा भी मारा गया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पीड़ित कई घरों में थे। यह हमला परामारिबो से लगभग 25 किलोमीटर (15 मील) पूर्व में कॉमेविजन जिले के रिचल्यू में हुआ। रविवार को एक बयान में सूरीनाम की पुलिस कोर ने कहा कि संदिग्ध पुरुष ने घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर भी हमला करने का प्रयास किया और गिरफ्तारी के दौरान वह घायल हो गया। हमले के आरोपी व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि हमले में एक बच्चा और अन्य वयस्क गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका परामारिबो के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
अपने फेसबुक पेज पर, सूरीनाम की राष्ट्रपति जेनिफर गीर्लिंग्स-साइमन्स ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमलावर ने अपने बच्चों समेत पड़ोसियों की जान ले ली। राष्ट्रपति ने इस घटना पर शोक जताया।
सूरीनाम (पूर्व में डच उपनिवेश रहा) लगभग 600,000 लोगों की आबादी वाला दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र है।

Loading

Back
Messenger