रसड़ा, बलिया
📰 रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहे पर विश्व हिंदू महासभा ने बांघलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के विरोध में बांघलादेश के कार्यवाहक पीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
📢 विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्य सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुतला लेकर डाक बंगला से नारे बाजी करते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचे जहां बांघलादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री युनूस खान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में केंद्र सरकार से दखल की मांग की।
🔥 इस मौके पर विनय सिंह राणा, विपिन सिंह डिंपू, देशराज सिंह, दिलीप सिंह, रविशंकर, आनन्द सिंह, कन्हैया, शिवाजी, अभिषेक सिंह बिट्टू, पिंटू पाल, अनुराग, आदि हिंदू समाज के युवा एवं संघ के सदस्य मौजूद रहे।
![]()

