Breaking News

बैंड, बाजा और ब्लिंकन, पुतिन की चीन यात्रा के बीच अमेरिका का अनोखे अंदाज में यूक्रेन को समर्थन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग काफी वक्त से चल रही है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पांचवी बार कुर्सी ग्रहण करने के बाद चीन के दौरे पर गए। वहीं एक और घटनाक्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। एंटनी ब्लिंकन ने कीव में एक बेसमेंट बार में यूक्रेन के लिए एक संदेश के साथ रेड गिटार उठाया और समां बांध दिया। एक म्युजिकल मैसेज के जरिए ब्लिंकन ने बताया कि अमेरिका और दुनिया का अधिकांश हिस्सा न केवल यूक्रेन के लिए बल्कि स्वतंत्र दुनिया के लिए लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: No Limit friendship: रात के अंधेरे में लैंड किया स्पेशल विमान, अचानक चीन क्यों पहुंच गए मोदी के दोस्त पुतिन

ब्लिंकन कीव में रहते हुए यूक्रेन में रूस के हमलों को तेज करने के लिए अमेरिका के अटूट समर्थन का वादा किया। ब्लिंकन राजधानी शहर में बने बार में चल रहे 19.99 बैंड में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नील यंग का रॉकिन इन द फ्री वर्ल्ड बजाया, जो 1989 में बर्लिन की दीवार गिरने से ठीक पहले जारी किया गया एक रॉक एंथम था। गाजा बजाने से पहले ब्लिंकन ने कहा कि आपके सैनिक, आपके नागरिक विशेष रूप से पूर्वोत्तर के खार्किव मेंजबरदस्त पीड़ा झेल रहे हैं। लेकिन उन्हें यह जानने की जरूरत है, आपको यह जानने की जरूरत है, संयुक्त राज्य अमेरिका आपके साथ है। दुनिया का अधिकांश हिस्सा आपके साथ है और वे न केवल एक स्वतंत्र यूक्रेन के लिए, बल्कि स्वतंत्र दुनिया के लिए भी लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Russia को निशाना बनाने के लिए कोई बड़ी योजना बना रहा यूक्रेन? ज़ेलेंस्की ने अपनी सभी विदेश यात्राएँ कर दी स्थगित

ब्लिंकन ने 19.99 का सेट देखकर उसकी तारीफ की। इससे पहले कि प्रमुख गायक ने उन्हें यूक्रेन के महान मित्र के रूप में पेश किया। इसके बाद वह मंच पर उनके साथ शामिल हुए और कोरस “कीप ऑन रॉकिंग इन द फ्री वर्ल्ड” के साथ गाना बजाया। यह गीत पहली बार उस युग के दौरान प्रस्तुत किया गया था जब सोवियत संघ विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा था। अंततः यूएसएसआर टूट गया और यूक्रेन सहित कई देशों को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 

Loading

Back
Messenger