Breaking News

Beijing में Ambassador Vikram Doraiswami ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

के जे एम वर्मा
बीजिंग, 15 अगस्त चीन में भारत के राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद, उपस्थित जनसमूह दूतावास परिसर के सभागार में एकत्र हुआ, जहां दुरईस्वामी ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सिलसिले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इसके बाद, प्रवासी भारतीय समुदाय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। भारतीय मिशन की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट के अनुसार शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एक समारोह में तिरंगा फहराया, जिसमें प्रवासी भारतीय समुदाय के 400 सदस्यों और भारत समर्थकों ने भाग लिया।

Loading

Back
Messenger