Breaking News

फ्रांस में एलन मस्क के एक्स की कथित डेटा छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की जांच की जा रही

फ्रांसीसी अभियोजकों ने एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच एक्स से संबंधित कथित डेटा छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की पुलिस जांच शुरू कर दी है।
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में जांच शुरू करने की जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि जांच में विशेष रूप से दो कथित अपराधों की जांच की जा रही है।
इसने कथित गड़बड़ियों का ब्यौरा नहीं दिया। इसने कहा कि जांच के निशाने पर यह सोशल मीडिया मंच और लोग दोनों हैं।
हालांकि इसमें लोगों का नाम नहीं लिया गया और न ही यह बताया गया कि एक्स में कौन सी भूमिका वाले लोग हो सकते हैं।

Loading

Back
Messenger