Breaking News

बांग्लादेश में नहीं थम रहा ‘नरसंहार’, राणा प्रताप बैरागी को मारी गोली

बांग्लादेश में सोमवार को एक और हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पड़ोसी देश में हुई अशांति के मद्देनजर यह पांचवीं ऐसी घटना है। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है, जिनकी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जेस्सोर जिले के कोपलिया बाजार में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ ही हफ्तों पहले दीपू चंद्र दास समेत कई हिंदुओं की हिंसक मौतों ने पूरे देश और भारत तक में चिंता बढ़ा दी थी। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय की लगातार बढ़ती असुरक्षा को उजागर करती है>

इसे भी पढ़ें: जिसे Delhi Police ने ‘बांग्लादेशी’ बताया, उस Sunali Khatun ने दिया बेटे को जन्म, अभिषेक बनर्जी ने जताई खुशी

इससे पहले बांग्लादेश में एक हिंदू व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने और जलाकर मार डालने के मामले में रविवार को तीन लोगों को अरेस्ट किया गया। ढाका से करीब 100 किमी दूर शरीयतपुर जिले में बुधवार रात खोकन चंद्र दास (50) पर हमला किया गया था। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। रैपिड एक टीम ने रविवार सुबह ढाका से करीब 100 किमी उत्तर-पूर्व में किशोरगंज से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम सोहाग खान, रब्बी मोल्या और पलाश सरदार है। दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करने वाले दास एक ऑटो-रिक्शा से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने पिटाई की, धारदार हथियारों से हमला किया और फिर सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 

Loading

Back
Messenger