Breaking News

Germany में भयानक चाकूबाजी कांड, अचानक महिला बौखलाई, भीड़ पर करने लगी हमला

जर्मनी में हैम्बर्ग शहर के व्यस्त मुख्य रेलवे स्टेशन पर चाकू से किये गए हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में हमले के सिलसिले में पुलिस द्वारा एक महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर प्लेटफार्म पर ट्रैक 13 और 14 के बीच लोगों को चाकू से निशाना बनाया। बिल्ड के अनुसार, तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, और छह को मामूली चोटें आई हैं। कुछ का घटनास्थल पर ही ट्रेन में इलाज किया गया।

इसे भी पढ़ें: अब इस यूरोपीय देश का वीजा हासिल करने में हो सकती है परेशानी, रिजेक्ट पर होने नहीं मिलेगा कोई और विकल्प

अधिकारियों ने अभी तक मकसद का पता नहीं लगाया है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने मुख्य ट्रेन स्टेशन पर चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हमले के पीछे के मकसद की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय लोक प्रसारक ‘एनडीआर’ ने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद एक खड़ी ट्रेन के सामने हुआ। हमले के बाद प्लेटफॉर्म पर एक हाई-स्पीड आईसीई ट्रेन के दरवाजे खुले देखे जा सकते थे। 

इसे भी पढ़ें: जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला : कई लोग घायल, महिला गिरफ्तार

जर्मनी में हाल के महीनों में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिनमें चाकू घोंपने की घटनाएं भी शामिल हैं। रविवार को, बिलेफेल्ड के एक बार में चाकू घोंपने की घटना में चार लोग घायल हो गए। हैम्बर्ग हमले की जांच संघीय अभियोजकों द्वारा की जा रही है, क्योंकि संदिग्ध ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कथित तौर पर जिहादी विश्वास व्यक्त किया था।
Latest World News in Hindi at Prabhasaksh 

Loading

Back
Messenger