Breaking News

बुर्किना फासो के सैन्य अड्डे पर हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गए

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक सशस्त्र समूह द्वारा किये गए हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गये। एक सामुदायिक नेता और एक स्थानीय निवासी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सामुदायिक नेता के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में बौल्सा प्रांत के डार्गो स्थित सैन्य अड्डे पर सोमवार को यह हमला किया गया। यह संदेह है कि चरमपंथी समूह ‘जमात नस्र अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन’ (जेएनआईएम) ने इस हमले को अंजाम दिया है।

सामुदायिक नेता और स्थानीय निवासी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इस हमले में लगभग 100 चरमपंथी शामिल थे। उन्होंने सैनिकों की हत्या करने के बाद सैन्य अड्डे में आग लगा दी और वहां लूटपाट की।

Loading

Back
Messenger