Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिन की सरकारी यात्रा पर सेशेल्स पहुँचे। इस यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे और द्वीपों से बने इस देश के ‘नेशनल डे’ के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे। सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ भी दिया गया। राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर गए मोदी ‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’ के तौर पर नेशनल डे के समारोह में शामिल होंगे। वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan पर PM मोदी ने दे दिया बड़ा संकेत? जन्मदिन वाले मैसेज के क्या मायने हैं

अधिकारियों ने बताया कि समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी। भारत और सेशेल्स के बीच साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच परस्पर संबंधों पर आधारित लंबे समय से घनिष्ठ साझेदारी रही है। अधिकारियों ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी के रूप में सेशेल्स का भारत के विजन महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) तथा ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता में विशेष स्थान है। ग्लोबल साउथ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। 

Loading

Back
Messenger