Breaking News

Box Office पर जुलाई रहेगा खास, Alia की Alpha से Ajay की Dhamaal 4 तक, देखें पूरी List

मनोरंजन के लिए जुलाई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। ऐसे में सिनेमा लवर्स के लिए इस महीने में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बार पर्दे पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का लगने जा रहा है। कई फैंस को इन फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार भी कर रहे होंगे। अगर आप सिनेमा लवर्स हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि जुलाई के महीने में कौन-सी फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी, तो यह लेख आपके लिए है। 
अल्फा (Alpha) 
जुलाई की शुरुआत में Yash Raj Films की स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म  ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में धमाका मचाने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट और शरवरी ‘अल्फा’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देश शिव रवैल ने किया है, जो कि दमदार एक्शन-थ्रिलर बेस्ड है। इसके साथ ही इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।  फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक खतरनाक हत्यारे के शुरुआती दिनों और उसके बैकग्राउंड पर बनी है, जो फैंस को जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन का एहसास दिलाएगी।
बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do)
जुलाई में पहले हफ्ते में ‘अल्फा’ के साथ ही ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन सामंत ने किया है। बता दें कि, इस फिल्म हुमा कुरैशी सिकंदर खेर और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सीमा पहवा और रचित सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे।
आई, नोबडी (I, Nobody)
साउथ सिनेमा लवर्स वालों के लिए 9 जुलाई को ड्रामा-थ्रिलर फिल्म ‘आई, नोबडी’ रिलीज होगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और पार्वती थिरुवोथु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिस पर बैंक लूट का झूठा आरोप लग जाता है।
धमाल 4 (Dhamaal 4)
थिएटर्स में कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही है इंद्र कुमार की ओजी फिल्म’धमाल’ फ्रेंचाइजी का नया पार्ट  रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। ‘धमाल 4’में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन नजर आएंगे। ऑडियंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए धमाल 4 आ रही है। मनोरंजन का डोज पूरा करेगी यह फिल्म। 

Loading

Back
Messenger