ट्रंप का एक फोन कॉल और तीन साल पुरानी रूस यूक्रेन के बीच की जंग अब थमने जा रही है। तीन साल से ये जंग दुनिया को तबाह कर रहा है। पूरी दुनिया दो धड़ों में बंट चुकी है। लेकिन इसका अंजाम क्या होगा ये किसी ने नहीं सोचा। फिर ट्रंप राष्ट्रपति बने और एक फोन कॉल पुतिन को किया। इस फोन कॉल ने इस युद्ध का हल निकाल दिया। तीन साल से चल रहे इस युद्ध को खत्म करने के लिए पुतिन ने हामी भर दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा संयत्रों पर तीन दिनों के लिए हमले रोकने की सहमति जता दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रा पर हमले अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई वातचीत के वाद लिया गया। क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन के वयान के मुताविक, ट्रंप ने 30 दिनों के लिए ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने का प्रस्ताव दिया, जिसे पुतिन ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। वाइट हाउस ने इस पहल को ‘शांति की ओर पहला कदम’ वताया है और कहा कि आगे चलकर इसे ब्लैक सी में नौसैनिक युद्धविराम और फिर स्थायी शांति समझौते की दिशा में बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन इस योजना के साथ सहमत है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: US President Trump on Call…कहे जाने पर भी मुस्कुराते हुए व्यापारिक नेताओं के साथ मीटिंग करते रहे पुतिन, कराया 1 घंटे इंतजार
इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप-पुतिन के बीच होगी बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर बनेगी बात?
![]()

