अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे ऐसे फैसले ले रहे हैं। ऐसे ऐसे बयान दे रहे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में उथल पुथल मचा दी है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पिछले कई दिनों से आप सुन रहे होंगे कि ट्रंप बार बार बोल रहे हैं कि भारत में वोटिंग टर्नआउट बढ़ाने के लिए बाइडेन प्रशासन ने 21 मिलियन डॉलर दिए थे। लेकिन ट्रंप ने पहली बार बताया है कि ये पैसा असल में किस काम के लिए दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ये पैसा भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए दिया गया था। ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारत में किसी और को सत्ता में लाने की तैयारी चल रही थी। ट्रंप का सीधा सीधा मतलब ये है कि पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर किसी और को लाने की तैयारी चल रही थी। शायद इसलिए ये 21 मिलियन दिए गए थे। डोनाल्ड ट्रंप का बयान सुनकर अब कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन में जार्ज सोरोस ने पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की कसम खाई थी। ऐसे में क्या सोरोस ने ही पीएम मोदी को हटाने के लिए पैसा दिया था।
इसे भी पढ़ें: खत्म हो जाएगा यूक्रेन….पुतिन के लिए अब जेलेंस्की को ट्रंप ने खूब सुना दिया
वैसे ट्रंप ने अपने बयान में रूस का जिक्र भी कर दिया। ट्रंप ने कहा कि रूस अगर अमेरिकी चुनाव में दखल देने के लिए 2 डॉलर भी खर्च कर दे तो दुनिया में बवाल हो जाएगा। मगर भारत में तो 21 मिलियन भेजे गए। यानी डोनाल्ड ट्रंप ये इशारा दे रहे हैं कि भारत में इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए और इसकी जांच भी होनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘भारत में चुनावों में वोटरों की भागीदारी बढ़ाने’ के लिए अमेरिका से 2.1 करोड़ डॉलर (182 करोड़ रुपये) की फंडिंग के मकसद पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि हम भारत को यह फंड क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है। भारत दुनिया के सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है, खासतौर पर हमारे लिए। मैं भारत और उनके PM का सम्मान करता हूं पर 2.1 करोड़ डॉलर क्यों?
इसे भी पढ़ें: जन्मजात नागरिकता पर रोक वाले ट्रंप के आदेश पर ब्रेक, अमेरिकी कोर्ट ने क्या बड़ा फैसला दे दिया?
![]()

