Breaking News

रूस के साथ समझौते के तहत यूक्रेन को और सैनिकों के शव सौंपे गए

 इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान हुए समझौते के तहत रूस ने और सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

युद्धबंदियों के उपचार के लिए यूक्रेन के समन्वय मुख्यालय ने एक बयान में बताया कि रूस ने 1,200 शव लौटाए हैं और ‘‘रूसी पक्ष के अनुसार, ये शव यूक्रेनी नागरिकों, विशेष रूप से सैन्य कर्मियों के हैं।’


बयान के मुताबिक, शवों को वापस लाने का काम यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं, देश की सुरक्षा सेवा, गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसी की मदद से किया गया।
बयान में कहा गया है कि अब फॉरेंसिक विशेषज्ञ शवों की पहचान करने का काम करेंगे।
इस सप्ताह की शुरुआत में रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव लौटाए और अपने सैनिकों के 27 शव प्राप्त किए।

युद्धबंदियों और मारे गए सैनिकों के शवों के आदान-प्रदान का समझौता इस्तांबुल में दो जून को हुई वार्ता का एकमात्र ठोस परिणाम है।
रूस और यूक्रेन ने बृहस्पतिवार को युद्धबंदियों की अदला-बदली की, जिसमें गंभीर रूप से घायल और गंभीर रूप से बीमार बंदी भी शामिल हैं। हालांकि, दोनों पक्षों ने इस संबंध में संख्या की जानकारी नहीं दी।

Loading

Back
Messenger