Breaking News

Colombo में US DEA और श्रीलंका पुलिस ने पकड़ी 463 किलो Crystal Meth, पाक नेटवर्क का पर्दाफाश

कोलंबो, दो सितंबर श्रीलंका और अमेरिका के अधिकारियों के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है जो कथित तौर पर श्रीलंका के रास्ते 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के मादक पदार्थ को अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी दूतावास की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 14 से 29 अगस्त के बीच पाकिस्तान से कोलंबो भेजे जा रहे संदिग्ध समुद्री कंटेनर के संबंध में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने खेप को रोका और तौलियों में छिपाकर रखी गई क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद की। विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान के दौरान पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के नयी दिल्ली स्थित कंट्री ऑफिस और श्रीलंका पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) ने संयुक्त रूप से चलाया। विज्ञप्ति के अनुसार, पीएनबी ने करीब 463 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की जिसकी काले बाजार में कीमत 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह अभियान आतंकवाद को वित्तपोषित करने वाले और दोनों देशों के समुदायों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों को खत्म करने में अमेरिका-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को रेखांकित करता है।

Loading

Back
Messenger